पटना : 130 नर्सों को नियमित नियुक्ति का मिला मौका

पटना : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियमित नियुक्ति के लिए अनुशंसित 130 नर्सें (एएनएम) को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित नियुक्ति के लिए एक और मौका दिया गया है. इन सभी एनएनएम को विभाग द्वारा संबंधित जिलों में नियमित नियुक्ति के लिए 15 अक्तूबर तक मौका दिया है. दस्तावेजों की जांच कराने के बाद संबंधित जिले […]

पटना : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियमित नियुक्ति के लिए अनुशंसित 130 नर्सें (एएनएम) को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित नियुक्ति के लिए एक और मौका दिया गया है.
इन सभी एनएनएम को विभाग द्वारा संबंधित जिलों में नियमित नियुक्ति के लिए 15 अक्तूबर तक मौका दिया है. दस्तावेजों की जांच कराने के बाद संबंधित जिले में पदस्थापन किया जायेगा. अप्रैल-मई में संपन्न हुए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच अब स्वास्थ्य विभाग के सभागार में 15 अक्तूबर को कराने का निर्देश दिया गया है.
विभाग परीक्षा में उत्तीर्ण और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन से अनुपस्थित नर्सों को विभाग में 15 अक्तूबर की सुबह 10 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया है. सभी अनुपस्थित नर्सों के रॉल नंबर विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >