पटना : गंगा से राहत, दीघा व एनआइटी घाट पर 24 घंटे से जल स्तर स्थिर

पटना : पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते शहर में तबाही का आलम जरूर है, लेकिन इस बीच मां गंगा ने राहत दे रखा है. गंगा के जलस्तर में बढ़ौत्तरी नहीं हुई है. पिछले चौबीस घंटे से दो घाटों पर जलस्तर यथावत है. इसमें दीघा घाट और एनआइटी के घाट शामिल […]

पटना : पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते शहर में तबाही का आलम जरूर है, लेकिन इस बीच मां गंगा ने राहत दे रखा है. गंगा के जलस्तर में बढ़ौत्तरी नहीं हुई है. पिछले चौबीस घंटे से दो घाटों पर जलस्तर यथावत है. इसमें दीघा घाट और एनआइटी के घाट शामिल हैं. यहां पर अभी पानी डैंजर लेवल से नीचे तो नहीं गया है़
लेकिन, जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पानी बढ़ा भी नहीं है. बाढ़ पीड़ितों के लिए यह सुखद और राहत भरे संकेत हैं. हालांकि एक जगह मामूली बढ़तमापी गयी है. इसमें हाथीदह घाट है. यहां पर दो सेंटीमीटर पानी चौबीस घंटे मेंबढ़ गया है. फिर भी स्थिति नियंत्रण में है. जिला कंट्रोल रूम गंगा नदी के जलस्तर पर नजर बनाये हुई है. लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है और डीएम कुमार रवि को रिपोर्ट किया जा रहा है. फिलहाल गंगा नदी से अभी कोई खतरा नहीं दिख रहा है.
विभाग की रिपोर्ट
घाट डैंजर एक दिन जल स्तर
लेवल पहले की स्थिति
दीघा 50.45 50.67 50.67 मी
गांधी घाट 48.60 49.42 49.42 मी
हाथीदह 41.76 42.60 42.62 मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >