पटना : तीन शिफ्टों में कंट्रोल रूम में तैनात हुए अधिकारी व कर्मी

पटना : निगम क्षेत्र में भयंकर जलजमाव की समस्या बन गयी है. जलजमाव की आपात स्थिति को देखते हुए निगम मुख्यालय से लेकर अंचल कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात ड्यूटी पर तैनात किया गया है. नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को अंचल स्तर पर जिम्मेदारी तय की गयी है […]

पटना : निगम क्षेत्र में भयंकर जलजमाव की समस्या बन गयी है. जलजमाव की आपात स्थिति को देखते हुए निगम मुख्यालय से लेकर अंचल कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात ड्यूटी पर तैनात किया गया है.
नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को अंचल स्तर पर जिम्मेदारी तय की गयी है और दिन-रात भ्रमण करने के साथ साथ जलजमाव की समस्या पर नजर रखनी है.
वहीं, अधिकारियों व कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में कंट्रोल रूम में तैनात किये गये है और नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय खुद अपने स्तर से स्थल निरीक्षण व कंट्रोल रूम की निगरानी कर रहे है. वहीं, कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने रविवार की शाम आदेश जारी कर अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया है और मुहल्ला स्तर पर तैनाती की है.
जारी किया
गया कार्यपालक पदाधिकारी के नंबर
नूतन राजधानी अंचल-9264447413
पाटलिपुत्र अंचल- 9264447414
बांकीपुर अंचल- 9264447416
कंकड़बाग अंचल- 9264447415
पटना सिटी अंचल- 9264447417
अजीमाबाद अंचल- 9264447418
निगम का टॉल फ्री नंबर- 18003456644

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >