देर रात तक लखनऊ में बस में बैठे विमान के उड़ने का इंतजार करते रहे यात्री

पटना : स्पाइसजेट की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट 8481 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देर से पटना के लिए उड़ी. शाम 7.45 में पटना एयरपोर्ट के ऊपर यह फ्लाइट पहुंची. पायलट ने लैंड करने से पूर्व बेल्ट बांधने के लिये यात्रियों से कहा, लेकिन मौसम की खराब स्थिति और तेज […]

पटना : स्पाइसजेट की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट 8481 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देर से पटना के लिए उड़ी. शाम 7.45 में पटना एयरपोर्ट के ऊपर यह फ्लाइट पहुंची. पायलट ने लैंड करने से पूर्व बेल्ट बांधने के लिये यात्रियों से कहा, लेकिन मौसम की खराब स्थिति और तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी में आई कमी के कारण विमान का यहां के छोटे रनवे पर उतरना संभव नहीं हो सका और उसे लखनऊ डायवर्ट किया गया.

लखनऊ में आमोसी हवाइ्र अड्डे पर शाम 8.15 में यह विमान लैंड हुई. विमान का इंजन बंद होने के कारण एसी बंद हो गया जिसके कारण यात्रियों को उसके भीतर घुटन महसूस होने लगा. यात्रियों के विरोघ को देखते हुए एक डेढ़ घंटे बाद उनको विमान से बाहर निकाल कर बस में बिठाया गया और उसके इंजन को स्टार्ट कर एसी ऑन रखा गया.
देर रात खबर लिखने तक यात्री बस में बैठे बैठे विमान के वापस पटना के लिए उड़ने की घोषणा का इंतजार करते रहे और एयरलाइंस के अधिकारी उन्हें बस थोड़ी देर कह कर भुलावा देते रहे. इस दौरान न ताे यात्रियों को फूड पैकेट दिया गया अौर न ही किसी तरह का रिफ्रेशर. खराब मौसम के कारण दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न महानगरों से आने वाले एक दर्जन से अधिक फ्लाइटें देर से भी उड़ीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >