बच्चों से काम कराने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना : बाल श्रमिकों की खोज में श्रम संसाधन विभाग अक्तूबर से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में स्पेशल ड्राइव चलायेगा. अभियान में वैसे बच्चों को मुक्त कराया जायेगा, जो घर, कारखाना और निजी व सरकारी ऑफिस में काम कर रहे है. जांच के लिये इन जिलों में जिले में छह अक्तूबर तक विशेष टीम का गठन […]

पटना : बाल श्रमिकों की खोज में श्रम संसाधन विभाग अक्तूबर से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में स्पेशल ड्राइव चलायेगा. अभियान में वैसे बच्चों को मुक्त कराया जायेगा, जो घर, कारखाना और निजी व सरकारी ऑफिस में काम कर रहे है. जांच के लिये इन जिलों में जिले में छह अक्तूबर तक विशेष टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया है. ड्राइव शुरू होने के बाद 15 दिनों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

इसके लिए सरकारी-निजी दफ्तर, निबंधित उद्योग और कारखानों को सामूहिक रूप से पत्र भेजेगा, ताकि ड्राइव चलाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो. अधिकारी औचक निरीक्षण में जब बच्चों को खोजने के लिये पहुंचे, तो बाल श्रम कानून के तहत उनसे काम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >