पटना : जुर्माना लेने और देने वाले दोनों रहे परेशान

पटना : नेटवर्क नहीं मिलने से सोमवार को जुर्माना लेने और देने वाले दोनों परेशान रहे. इसके कारण एक चालान काटने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग रहा था और पुलिसकर्मी लिंक पकड़ने का इंतजार करते और उकताते दिखे. दोपहर 1 बजे के बाद तो सर्वर बिल्कुल बैठ गया. कारगिल चौक, डाकबंगला […]

पटना : नेटवर्क नहीं मिलने से सोमवार को जुर्माना लेने और देने वाले दोनों परेशान रहे. इसके कारण एक चालान काटने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग रहा था और पुलिसकर्मी लिंक पकड़ने का इंतजार करते और उकताते दिखे. दोपहर 1 बजे के बाद तो सर्वर बिल्कुल बैठ गया.
कारगिल चौक, डाकबंगला और बिहार म्यूजियम तीनों मेगा चेकिंग प्वाइंट पर एटीएम या किसी डेबिट कार्ड का तो बिल्कुल ही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था और जुर्माना की राशि पास में नहीं होने पर लोगों को पास के एटीएम से जाकर पैसा निकलने और लाकर जुर्माना देने के लिए कहा जा रहा था. इससे लोगों को धूप में पैदल दो-तीन सौ मीटर तक जाना पड़ रहा था. इसमें परेशानी हो रही थी और समय भी लग रहा था. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फाइन तो मुश्किल से कट पा रहा है. ऐसे में एटीएम या डेबिट कार्ड से पेमेंट ले और पैसा फंस जाये तो पब्लिक के साथ हमें भी परेशानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >