दानापुर में गंगा स्नान करने गयी युवती डूबी

दानापुर : जिउतिया पर रविवार को शाम में राजपूताना घाट पर मां के साथ गंगा स्नान करने गयी युवती की डूबने से मौत हो गयी. घर में पूजा की जगह चीख -पुकार मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. एसडीआरएफ व गोताखोर की मदद से शव की तलाश की जा रही है.बताया जाता है कि […]

दानापुर : जिउतिया पर रविवार को शाम में राजपूताना घाट पर मां के साथ गंगा स्नान करने गयी युवती की डूबने से मौत हो गयी. घर में पूजा की जगह चीख -पुकार मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. एसडीआरएफ व गोताखोर की मदद से शव की तलाश की जा रही है.बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के नासरीगंज रामजयपाल नगर निवासी हरेराम राय की 20 वर्षीया पुत्री शिल्‍पा कुमारी रविवार को शाम में मां व चाची के साथ गंगा स्नान करने आयी थी.
स्नान के दौरान वह गंगा में डूब गयी और देखते ही -देखते तेज धारा में बह गयी. सोमवार को एसडीआरएफ व गोताखोर की टीम ने राजपूताना घाट से दीघा घाट तक खोजबीन की, परंतु अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है. 30 नवंबर को शिल्पा की शादी होने वाली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >