फुलवारीशरीफ : गैस सिलिंडर से लगी आग चार लोग झुलसे, भर्ती

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में रविवार की सुबह नौ बजे गैस सिलिंडर से लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार गंभीर रूप से झुलस गये.जख्मियों में विनोद कुमार सिंह (42), पत्नी सुषमा देवी (40), बेटी लवली कुमारी (20) की हालत गंभीर बतायी जा रही […]

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में रविवार की सुबह नौ बजे गैस सिलिंडर से लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार गंभीर रूप से झुलस गये.जख्मियों में विनोद कुमार सिंह (42), पत्नी सुषमा देवी (40), बेटी लवली कुमारी (20) की हालत गंभीर बतायी जा रही है. तीनों का इलाज पीएमसीएच में आइसीयू में चल रहा है.
तीनों करीब सत्तर प्रतिशत जल चुके हैं, जबकि मकान मालिक का पुत्र रिपुदमन भी झुलस गया. रिपुदमन का इलाज अपोलो बर्न हॉस्पिटल में हो रहा है. आसपास के लोगों ने ही आग पर किसी तरह काबू पाया. रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलधाम सोसाइटी के गली नंबर 3बी में रमेश सिंह के मकान में किरायेदार के घर गैस सिलिंडर में रिसाव से घटना हुई. आग की लपट इतनी तेज थी कि बचाने गये लोग भी आग की चपेट में आ गये. आग की लपट काफी तेज होने के कारण खिड़की के शीशे तक गल कर टूटने लगा.
आग फैलकर बगल के कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. विनोद सिंह की पत्नी सुषमा देवी खाना बनाने के लिए चूल्हे में आग जलायी, तो लीकेज कर रहा गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया. सुषमा देवी की चिल्लाने पर बेटी लवली जब मां को बचाने पहुंची तो आग की लपट में मां के साथ वह भी घिर गयी. पत्नी और बेटी को बचाने जब विनोद कुमार सिंह दौड़ा तो वह भी आग की चपेट में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >