रिटायर्ड आइएएस अधिकारी के आवास में लाखों की चोरी

पटना : राजीव नगर थाने के रोड नंबर 14 में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी नवीन झा के आवास से चोरों ने शुक्रवार की देर रात लाखों के गहने व कीमती सामान चुरा लिया. चोरों ने करीब एक लाख से अधिक के सामान की चोरी की है. घटना होने की जानकारी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी व उनके परिजनों […]

पटना : राजीव नगर थाने के रोड नंबर 14 में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी नवीन झा के आवास से चोरों ने शुक्रवार की देर रात लाखों के गहने व कीमती सामान चुरा लिया. चोरों ने करीब एक लाख से अधिक के सामान की चोरी की है. घटना होने की जानकारी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी व उनके परिजनों को शनिवार की सुबह हुई.

इसके बाद उन्होंने घटना की लिखित शिकायत राजीव नगर थाने को दी है. नवीन झा डीएम भी रह चुके हैं. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन कर रही है. राजीव नगर थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
खिड़की में लगे पेंच को खोल को ग्रिल हटाया और अंदर कर गये प्रवेश
बताया जाता है कि नवीन झा व उनका परिवार अपने-अपने कमरे में सोये हुए थे. चोरों ने काफी चालाकी से खिड़की में लगे पेंच को खोल दिया और ग्रिल को बाहर निकाल दिया.
इसके बाद खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश कर गये और जो सामान सामने आया, उसे लेकर निकल गये. सुबह में जब घर के लोग उठे तो खिड़की को खुला पाया और उसमें लगा ग्रिल बगल में रखा हुआ था. इसके साथ ही आलमीरा भी खुला था और सामान गायब थे. जिससे स्पष्ट हो गया कि उनके आवास में चोरी की घटना हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >