पटना : पीएमसीएच में लगी पांच सी-आर्म मशीनें

पटना : पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में पांच सी-आर्म मशीनें लगा दी गयी है. सभी मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है. यानी अब इमेज इंटेसीफायर के जरिये किसी भी हड्डी की स्कैनिंग करने के बाद तीन तरफ से उसे देखा जा सकेगा. इससे डॉक्टरों को अब इलाज करने में सहूलियत मिलेगी. हड्डी […]

पटना : पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में पांच सी-आर्म मशीनें लगा दी गयी है. सभी मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है. यानी अब इमेज इंटेसीफायर के जरिये किसी भी हड्डी की स्कैनिंग करने के बाद तीन तरफ से उसे देखा जा सकेगा. इससे डॉक्टरों को अब इलाज करने में सहूलियत मिलेगी.
हड्डी रोग विभाग में 300 से ज्यादा मरीज भर्ती होते हैं और सौ से ज्यादा मरीज इमरजेंसी में दुर्घटना वाले आते हैं. इन सभी के हड्डियों की स्कैनिंग करने में सी-आर्म मशीन (इमेज इंटेंसीफायर) का उपयोग हो सकेगा. यह मशीन हड्डी रोग की सूक्ष्म जांच के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है. हड्डियों के ऑपरेशन में इसकी अहम भूमिका होती है. इस मशीन से ऑपरेशन के दौरान प्रभावित स्थान की तीनों तरफ से पूरी इमेज इस मशीन पर देखी जाती है.
अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि इस मशीन से सर्जन डॉक्टर को ऑपरेशन करने में काफी सुविधा मिलती है. इसके अलावा हड्डी रोगों के क्लोज डिडक्शन में इस मशीन का उपयोग किया जाता है. इस मशीन के बिना ऑपरेशन सफल होने की संभावना कम हो जाती है. आने वाले दिनों में न्यूरो सर्जरी में भी इस मशीन को लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >