पटना : सीएम नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा की दीं शुभकामनाएं

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि राज्य एवं देश के विकास में तकनीकी विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है. अभियंताओं एवं शिल्पकारों के योगदान भी अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों से प्रतिस्पर्धा के इस युग […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि राज्य एवं देश के विकास में तकनीकी विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है. अभियंताओं एवं शिल्पकारों के योगदान भी अति महत्वपूर्ण है.

उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों से प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपने हुनर एवं कौशल का भरपूर प्रदर्शन करते हुए मानकों के अनुरूप निर्माण कर बिहार के विकास में योगदान का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने लोगों से आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र से विश्वकर्मा पूजा मनाने की अपील की. वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने भी विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >