पटना : दिल्ली में गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय ने की मुलाकात

पटना : बिहार भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच नयी दिल्ली में बिहार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को मुलाकात की. केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के बीच हुई मुलाकात को लेकर कई तरह की […]

पटना : बिहार भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच नयी दिल्ली में बिहार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को मुलाकात की.
केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के बीच हुई मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गयीं. इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट भी किया है. उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट में दोनों के मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी नित्यानंद रायजी से हमारे ऑफिस में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >