राजदेव पांडेय, पटना : निम्न मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की डगर आसान करने वाली बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के सालाना लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी बने हुआ है. दो अक्तूबर, 2016 से शुरू हुई इस योजना में पांच सितंबर, 2019 तक करीब 2039 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, लेकिन इनमें केवल 638 करोड़ रुपये ही विद्यार्थियों को बांटे जा सके हैं.
मंजूरी 2039 करोड़ रुपये की, बंटे केवल 638 करोड़ रुपये

मंजूरी 2039 करोड़ रुपये की, बंटे केवल 638 करोड़ रुपये
Copied link
राजदेव पांडेय, पटना : निम्न मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की डगर आसान करने वाली बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के सालाना लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी बने हुआ है. दो अक्तूबर, 2016 से शुरू हुई इस योजना में पांच सितंबर, 2019 तक करीब 2039 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, लेकिन इनमें केवल […]
योजना की शुरुआत से लेकर अब तक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत एक लाख 36 हजार 988 विद्यार्थियों ने आवेदन दिये. इनमें 73 हजार 455 आवेदन मंजूर हुए. जबकि, लोन 71 हजार 522 आवेदकों को बांटे गये. बेशक इस योजना में लक्ष्य अधूरा रह गया है, लेकिन इस योजना की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
यही वजह है कि इसके आवेदनों की संख्या साल दर साल लगातार बढ़ती जा रही है. पहले वित्तीय वर्ष दो अक्तूबर से 31 मार्च 2017 तक आवेदनों की संख्या 9581 थी, जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के पहले चार माह पांच दिन में इसके पांच गुना से अधिक आवेदन आ चुके हैं. चालू वित्तीय वर्ष में पांच सितंबर तक कुल 127 दिनों में रोजाना 400 से अधिक आवेदन आ रहे हैं. यह स्थिति तब है, जब प्रदेश से बाहर के निजी संस्थानों के विद्यार्थियों पर तमाम पाबंदियां लगी हुई हैं.
योजना से संबंिधत मुख्य बातें
दो अक्तूबर, 2016 से 31मार्च, 2017 तक की स्थिति
कुल आवेदन- 9581
राशि मंजूर- 167.67 करोड़
कुल वितरित आवेदकों की संख्या – 4710
बांटी जा सकी राशि – 52.67 करोड़
1 अप्रैल से 31 मार्च, 2018 की स्थिति
कुल आवेदन- 23681
राशि मंजूर- 384 करोड़
कुल वितरित आवेदकों की संख्या – 7730
बांटी जा सकी राशि – 79.79 करोड़
1 अप्रैल, 2018 से 31 मार्च, 2019 तक की स्थिति
कुल आवेदन-53159
राशि मंजूर- 1157 करोड़
कुल वितरित आवेदकों की संख्या – 34999
बांटी जा सकी राशि – 307.43 करोड़
एक अप्रैल से पांच सितंबर तक की स्थिति
अब तक कुल आवेदन- 50567
राशि मंजूर-334 करोड़
कुल वितरित आवेदकों की संख्या 24083
बांटी जा सकी राशि – 198.33 करोड़
विशेष फैक्ट
शुरू से लेकर अब तक आये आवेदनों की संख्या 136988
ऐसे आवेदकों की संख्या जिनको लोन मिला71522
निश्चित तौर पर लक्ष्य पाने में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन इस योजना ने कमजोर वर्ग के बीच उच्च शिक्षा की डगर आसान की है. इस योजना ने सामाजिक दशा बदली है.
अरविंद सिन्हा, नोडल अफसर
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम