नशीले पदार्थों की छापेमारी और उनको सर्च करने का तरीका जाना

पटना सिटी : गायघाट स्थित बिहार ज्यूडिशियल अकादमी में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज एक्ट एनडीपीएस को लेकर दो दिनों की कार्यशाला में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की सूचना मिलने पर छापेमारी के दौरान सर्च करने का तरीका बताया गया.इसके साथ ही नमूना लेने व रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गयी. दोषी को स्पीडी […]

पटना सिटी : गायघाट स्थित बिहार ज्यूडिशियल अकादमी में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज एक्ट एनडीपीएस को लेकर दो दिनों की कार्यशाला में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की सूचना मिलने पर छापेमारी के दौरान सर्च करने का तरीका बताया गया.इसके साथ ही नमूना लेने व रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गयी. दोषी को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने के दौरान किस-किस अधिकारी की मदद ली जाये इसके बारे में भी बताया गया़

सेमिनार में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमरेंद्र प्रताप शाही,न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह, कमेटी के चेयरमैन सह न्यायाधीश अश्विनी कुमार सिंह, न्यायाधीश एके उपाध्याय, न्यायधीश प्रकाश चंद्र जायसवाल, न्यायाधीश संजय कुमार समेत अन्य ने एनडीपीएस एक्ट की जानकारी दी.
कार्यशाला में बरामद नशीले पदार्थों की उपज के स्थानों के बारे में पता लगाने की बात कही गयी़ तीन चरणों में आयोजित कार्यशाला में रविवार को तृतीय चरण में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के बारे में बताते हुए कहा गया कि नशीले पदार्थों से अर्जित आय का उपयोग कहां-कहां होता है.
ऐसी संपत्ति की जब्ती के बारे में भी बताया गया. सेमिनार में पीके प्रीविस्टी, डॉ जीएन बारू बलिया, स्वत्र विश्वास समेत अन्य ने विचार रखे. आयोजन में एकेडमी के अध्यक्ष दिनेश सिंह, निदेशक जितेंद्र कुमार, उप निदेशक अंकुर गुप्ता समेत 250 से अधिक न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >