पटना : मुहर्रम को लेकर हर तरह की सतर्कता के दिये आदेश

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शुक्रवार को सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज आइजी- डीआइजी के साथ तीन घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था, लंबित केस और लापरवाह अधिकारियों पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. 10 सितंबर को मुहर्रम को लेकर राज्य में चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिये हैं. खुफिया इनपुट के […]

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शुक्रवार को सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज आइजी- डीआइजी के साथ तीन घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था, लंबित केस और लापरवाह अधिकारियों पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की.
10 सितंबर को मुहर्रम को लेकर राज्य में चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिये हैं. खुफिया इनपुट के आधार पर एसएसपी व एसपी को स्थान विशेष पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. सड़कों पर आयोजन नहीं होंगे. डीजे को लेकर नियमों का पालन कराया जाये. हथियारों के प्रदर्शन नहीं होने दिया जायेगा.
एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ खास जिलों के विशेष स्थान पर विशेष नजर रहेगी. कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जा रही है. सुरक्षा को लेकर जो भी सूचनाएं आयेंगी पुलिस क्विक एक्क्शन लेगी.
कुछ जिलों में लूट की घटनाएं बढ़ने व गिरोह सक्रिय होने पर डीजीपी ने अपराधियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. त्योहारों पर किसी तरह की नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जायेगी. जुलूस आदि लेकर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मार्ग तय करेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. जरूरत वाले जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जाएगी. मुहर्रम से पहले उपद्रवी और माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >