पटना : जुमई के शैलेश व हाजीपुर के प्रमोद भगत को मिला खेलरत्न पुरस्कार

पटना : बिहार दिव्यांग खेल एकेडमी, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ बिहार, बिहार स्पेशल ओलिंपिक और समर्पण के तत्वावधान में बुधवार को स्काडा बिजनेस सेंटर में आयोजित 19वें सम्मान समारोह में हाजीपुर के प्रमोद भगत और जमुई के शैलेश कुमार को खेलरत्न सम्मान से नवाजा गया. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अतुल प्रसाद को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया […]

पटना : बिहार दिव्यांग खेल एकेडमी, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ बिहार, बिहार स्पेशल ओलिंपिक और समर्पण के तत्वावधान में बुधवार को स्काडा बिजनेस सेंटर में आयोजित 19वें सम्मान समारोह में हाजीपुर के प्रमोद भगत और जमुई के शैलेश कुमार को खेलरत्न सम्मान से नवाजा गया. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अतुल प्रसाद को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.
खेल मंत्री प्रमोद कुमार, ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, राज्य नि:शक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार, खेल निदेशक डॉ संजय सिन्हा ने विभिन्न खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. विशिष्ट अतिथि भाप्रसे के अतुल प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार थे. समारोह की अध्यक्षता विधायक और स्पेशल ओलिंपिक बिहार के अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ ने, स्वागत खेल निदेशक संदीप कुमार ने किया. मौके पर कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
प्रमोद ने पिछले साल जकार्ता एशियाड के बैडमिंटन स्पर्धा में एकल में स्वर्ण और युगल में रजत पदक जीता था. इन दोनों के अलावा मुंगेर की अंकिता को अभिमन्यु, कुंदन, प्रवीण, अमन, निशू, सुमन, सुदर्शन, नेहा, राधा, राजन, विशाल, सौरव, युवराज, मोहित, पारस, अविनाश, कुणाल, सौरव राज, फिरदौस को भीम, सुमन, राहुल, साक्षी, रमेश, शेखर, अमन, सुनील, विश्वास, संजय, मेराज, शिशिर, अनुज, मानसी, विकास पांडे, राजकुमार, राजीव, हरिनाथ, अंकित, हरिमोहन, मीरा, धीरज, मिक्कू, रवि, गौरव, सौरभ कुमार, शिवम, राजेश, अफसर, अमीषा, आदित्य, उज्ज्वल, किशन, प्रणव, मंजीत, राजमंगल को अजातशत्रु, शरद कुमार, शम्स आलम, अर्चना, अविनाश, यमुना, रितिक, प्रिंस, रवि, अरबाज को कर्ण, प्रशिक्षक वर्ग में संजय कुमार, हरपाल सिंह, प्रियंका कुमारी, शुभम, सुनील, प्रवीण राज, राजेंद्र दत्ता राय को पतंजलि सम्मान से नवाजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >