पटना : अखिल भारतीय कर्मचारी भविष्य निधि महासंघ के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) के पटना क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहे. इस बात की जानकारी मोहन कुमार उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया. उन्होंने बताया कि आठ सूत्री मांगों के लेकर एक दिन का सांकेतिक हड़ताल किया गया.
उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद भी हमारी मांगों को नही माना गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जायेगा और आज का हड़ताल पूरे देश में शत प्रतिशत सफल रहा. उपाध्याय ने बताया कि विगत पांच सालों से अपनी जायज मांगों को उठाये जाने तथा प्रबंधन तंत्र द्वारा आश्वासन दिये जाने के बावजूद हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. पिछली बार भी अप्रैल 2017 में आश्वासन देकर प्रबंधन द्वारा हमारे साथ विश्वासघात किया गया.
