पटना : तेजस्वी अपनी भड़ास मीडिया पर निकाल रहे हैं: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव का फ्रस्ट्रेशन लेवल इतना हाइ हो गया है कि अब वह अपनी भड़ास अखबार, न्यूज चैनल पर निकाल रहे हैं. अपनी बेतुकी बातों को अखबार में जगह नहीं मिलता देख वह अखबार के लोगों को डरा-धमका रहे हैं. उन्होंने […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव का फ्रस्ट्रेशन लेवल इतना हाइ हो गया है कि अब वह अपनी भड़ास अखबार, न्यूज चैनल पर निकाल रहे हैं. अपनी बेतुकी बातों को अखबार में जगह नहीं मिलता देख वह अखबार के लोगों को डरा-धमका रहे हैं.
उन्होंने टीवी चैनल्स पर भी अपनी भड़ास निकाली है कि उनकी निगेटिव खबर क्यों चल रही है? परिवार में कलह है, आप से पार्टी नहीं संभल रही है, तो खबर चलेगी ही. सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव यह बखूबी समझते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से समझौता नहीं कर सकते.
उनको कोई यूं ही नहीं बरगला सकता. बिहार के विकास के लिए और यहां की जनता की सुरक्षा के लिए जो जरूरी कदम होते हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठाते हैं. आज विकसित बिहार बनाने का श्रेय नीतीश कुमार को जाता है. उनके राज में ‘सोशल एक्टिविस्ट’ को आगे बढ़ाया जाता है और ‘क्राइम एक्टिविस्ट’ जेल भेजे जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >