पटना जंक्शन से महिला की चेन छीन भागा उचक्का

पटना : मंगलवार की शाम पटना जंक्शन से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने पहुंची महिला की चेन छीन उच्चका फरार हो गया. वैशाली जिले के महुआ की रहने वाली आभा राय जंक्शन पहुंची और ट्रेन आने की सूचना पर प्लेटफॉर्म संख्या-तीन पर चली गयी. शाम 7:40 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची और अपने डिब्बे में […]

पटना : मंगलवार की शाम पटना जंक्शन से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने पहुंची महिला की चेन छीन उच्चका फरार हो गया. वैशाली जिले के महुआ की रहने वाली आभा राय जंक्शन पहुंची और ट्रेन आने की सूचना पर प्लेटफॉर्म संख्या-तीन पर चली गयी.

शाम 7:40 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची और अपने डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान संज्ञान व्यक्ति ने गले से चेन छीन पश्चिम की ओर भागने लगा. इस घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी. लेकिन, प्लेटफॉर्म पर उपस्थित यात्री देखते रह गये.
महिला जीआरपी थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी है. जंक्शन जीआरपी इंस्पेक्टर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला यात्री दिल्ली जाने के लिए भागलपुर गरीब रथ पकड़ने पहुंची थी. ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अज्ञात व्यक्ति चेन छिन भाग गया. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >