पटना : इग्नू में नामांकन को ले अंतिम मौका कल तक

जुलाई सत्र के लिए सभी कोर्सों में ले सकते हैं ऑनलाइन नामांकन पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नामांकन की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक है. यह छात्रों के लिए जुलाई सत्र में नामांकन का अंतिम मौका होगा. इसके बाद किसी भी हालत में नामांकन नहीं लिया जायेगा. क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा छात्रों […]

जुलाई सत्र के लिए सभी कोर्सों में ले सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नामांकन की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक है. यह छात्रों के लिए जुलाई सत्र में नामांकन का अंतिम मौका होगा.
इसके बाद किसी भी हालत में नामांकन नहीं लिया जायेगा. क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए नामांकन के लिए राजधानी के मीठापुर स्थित इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी व्यवस्था की गयी है. जिन छात्रों को बाहर साइबर कैफे में जाकर नामांकन कराने में दिक्कत हो रही है. वैसे
छात्र क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित ऑनलाइन एडमिशन फेसिलिटेशन सेंटर में आकर अपना नि:शुल्क एडमिशन करा सकते हैं.
इन कोर्सों में ले सकते हैं नामांकन : छात्र एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, फॉरेन स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, हेल्थ साइंस, मानविकी, जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज, सोशल वर्क, सोशल साइंस, लॉ, टूरिज्म, वोकेशनल एजुकेशन, ट्रांसलेशन स्टडीज आदि कोर्स में छात्र नामांकन ले सकते हैं.
इन सब के इग्नू में अलग-अलग स्कूल हैं जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी समेत कई सर्टिफिकेट कोर्स भी चलते हैं. इग्नू के वेबसाइट पर इन सभी क्षेत्रों के स्कूल पर जाकर क्लिक करने पर उनसे संबंधित कोर्स आ जायेंगे जिसमें वे नामांकन ले सकते हैं.
छात्रों को साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं
इग्नू में जुलाई सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं, 27 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि है. नामांकन को लेकर इग्नू रीजनल ऑफिस में स्टूडेंट्स फेसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की गयी है, जहां छात्र ऑनलाइन एडमिशन नि:शुल्क ले सकते हैं.
इसके लिए छात्रों को साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है. छात्रों को सिर्फ संबंधित डॉक्यूमेंट्स व कहां किस विषय में नामांकन लेना है इसके बारे में बताना है.इसके बाद उनका फॉर्म भर दिया जायेगा.
डॉ अभिलाष नायक, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >