पटना से वाहन चुरा खपा रहे नॉर्थ बिहार में

पटना : पटना से चारपहिया वाहनों की चोरी करने के बाद उसे नॉर्थ बिहार में खपाया जा रहा है. जबकि पटना पुलिस वाहन चोरों के गिरोह को पकड़ने में कामयाब नहीं हो रही है. पटना से वाहनों की चोरी करने के बाद उसे हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, समस्तीपुर ले जाया जा रहा है और वहां से […]

पटना : पटना से चारपहिया वाहनों की चोरी करने के बाद उसे नॉर्थ बिहार में खपाया जा रहा है. जबकि पटना पुलिस वाहन चोरों के गिरोह को पकड़ने में कामयाब नहीं हो रही है. पटना से वाहनों की चोरी करने के बाद उसे हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, समस्तीपुर ले जाया जा रहा है और वहां से नेपाल के वाहन चाेरों को बेच दिया जा रहा है. इसका खुलासा उस समय हुआ जब पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर इलाके से एक स्कॉर्पियों गाड़ी को चोरों ने चुरा लिया. उस वाहन में जीपीएस लगा हुआ था.
जिसके कारण वाहन का अंतिम लोकेशन हाजीपुर का दिखा और फिर बंद हो गया. चोरों को भनक लग गयी और उसने वाहन से जीपीएस को निकाल कर फेंक दिया. इस घटना से स्पष्ट है कि वाहन चोर पटना से वाहनों की चोरी करने के बाद उसे नॉर्थ बिहार में खपा रहे हैं. इसके पूर्व भी जो वाहन चोर पकड़े गये हैं, वे इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि वाहन चोरी के बाद नॉर्थ बिहार में खपा दिया जाता था.
पांच से दस लाख का वाहन मात्र दो से ढ़ाई लाख में : पूर्व में पकड़े गये वाहन चोरों ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वे लोग पांच से दस लाख कीमत के वाहन को मात्र दो से ढ़ाई लाख रुपये में बेच देते हैं. इसके साथ ही उक्त वाहन के फर्जी कागजात भी तैयार कर देते हैं.
हनुमान नगर से चोरी चली गयी थी स्कॉर्पियो
बताया जाता है कि खाजेंकला निवासी कुबेर कुमार ने अपने वाहन को हनुमान नगर में 17 अगस्त को लगाया था. लेकिन अगले दिन 18 अगस्त की सुबह को वाहन अपने यथा स्थान पर नहीं थी.
इसके बाद उन्होंने वाहन का लोकेशन लिया तो अंतिम लोकेशन हाजीपुर का मिला. कुबेर कुमार ने हाजीपुर जा कर छानबीन की तो लोगों ने बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी को लेकर आये थे और उसमें से कुछ खोल रहे थे. चोरों ने वाहन चोरी करने के लिए गाड़ी के खिड़की का शीशा फोड़ दिया था और फिर लेकर निकल गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >