पटना : पूर्व आइएएस ललन जी जदयू में शामिल

पटना : पूर्व आइएएस अधिकारी ललन जी शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गये. राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने उन्हेे पार्टी की सदस्यता दिलायी. आरसीपी के आवास पर आयोजित समारोह में ललन जी को पार्टी में शामिल किया गया. अवसर पर उन्होंने कहा कि ललन तेज-तर्रार व […]

पटना : पूर्व आइएएस अधिकारी ललन जी शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गये. राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने उन्हेे पार्टी की सदस्यता दिलायी. आरसीपी के आवास पर आयोजित समारोह में ललन जी को पार्टी में शामिल किया गया. अवसर पर उन्होंने कहा कि ललन तेज-तर्रार व साफ-सुथरी छवि के अधिकारी रहे हैं. इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.
इन्होंने बिहार में काफी दिनों तक काम किया है.
उन्हें प्रशासनिक क्षेत्र की अच्छी जानकारी है. पार्टी उनके अनुभव का इस्तेमाल करेगी. इस दौरान विधान परिषद सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. मुंगेर जिले के मूल निवासी ललन जी के पिता प्रो भागवत प्रसाद यादव और ससुर सूर्यनारायण सिंह यादव धमदाहा के पूर्व विधायक रहे हैं. कटिहार उनकी मूल कर्मभूमि रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >