सीपीआइ के महासचिव डी राजा आज आयेंगे पटना

पटना : भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा शुक्रवार को जेट एयरवेज से पटना पहुंचेंगे. डी राजा महासचिव बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं. उनके आगमन पर पटना हवाई अड्डा पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. डी राजा 23-26 अगस्त तक मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यालय चंद्रशेखर भवन में आयोजित बिहार राज्य परिषद […]

पटना : भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा शुक्रवार को जेट एयरवेज से पटना पहुंचेंगे. डी राजा महासचिव बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं. उनके आगमन पर पटना हवाई अड्डा पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. डी राजा 23-26 अगस्त तक मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यालय चंद्रशेखर भवन में आयोजित बिहार राज्य परिषद सदस्यों के शिक्षण शिविर में भाग लेंगे. शिक्षण शिविर में पार्टी के बिहार राज्य परिषद के सदस्यों सहित 200 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं.
इसके बाद वह दो बजे दिन से पार्टी के बिहार राज्य परिषद सदस्यों का चार दिनों तक चलने वाला पार्टी क्लास का उद्घाटन करेंगे. इसमें वर्त्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर उनका लेक्चर होगा. शिक्षण शिविर में उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर, डॉ बीके कांगो, केंद्रीय पार्टी स्कूल के प्राचार्य अनिल राजिमवाले, प्रो युगल रायलू, प्रो आर दयाल का विभिन्न विषयों पर लेक्चर होगा. यह जानकारी राज्य कार्यालय के सचिव इंदु भूषण वर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >