पटना : डमी एडमिट कार्ड 20 को होगा जारी, सुधार को 28 तक मौका

सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 20 अगस्त को जारी होगा. सत्र 2020-21 में एडमिशन के लिए भरे गये परीक्षा फॉर्म के आधार पर ही स्टूडेंट्स का यह डमी एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डमी […]

सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 20 अगस्त को जारी होगा. सत्र 2020-21 में एडमिशन के लिए भरे गये परीक्षा फॉर्म के आधार पर ही स्टूडेंट्स का यह डमी एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट www.biharboard.online पर जारी किया जायेगा. डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर स्टूडेंट्स को ऑनलाइन सुधार का मौका मिलेगा. ऑनलाइन सुधार 20 से 28 अगस्त तक किया जा सकता है. बोर्ड सभी स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स से कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें अंकित विवरणियों का मिलान 20 से 28 अगस्त तक कर लें.
इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि डमी एडमिट कार्ड में अंकित विवरणी के मिलान के क्रम में अभ्यर्थियों या उनके अभिभावक को विद्यार्थी के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति कोटि व फोटो में यदि किसी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है तो वे अपने यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से उसमें ऑनलाइन सुधार करना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >