अब महागठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे को कोसने में लगीं – संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि तथाकथित महागठबंधन चुनाव के बाद टूट कर बिखर जायेगा. ऐसा हो भी रहा है. महागठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे को कोसने में लगी हैं. हम के जीतनराम मांझी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है. अब […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि तथाकथित महागठबंधन चुनाव के बाद टूट कर बिखर जायेगा. ऐसा हो भी रहा है. महागठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे को कोसने में लगी हैं.

हम के जीतनराम मांझी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है. अब उनको महागठबन्धन रास नहीं आ रहा है. कांग्रेस बिहार में हार का पूरा ठीकरा आरजेडी पर फोड़ रही है. तेजस्वी यादव को इस पूरे हार का जिम्मेदार माना जा रहा है और तेजस्वी हैं कि अपनी गलती को माने को तैयार नही हैं. हर की जिम्मेदारी लेने की बारी आयी तो तेजस्वी पलायन कर गये.
सिंह ने कहा कि बिना मकसद, बिना उद्देश्य, बिना लक्ष्य, बिना एजेंडा, बिना नेतृत्व को लेकर महागठबंधन बनाया गया था. देश स्तर पर राहुल गांधी को जिम्मेदारी दी गयी थी. राहुल गांधी ने अपनी जिम्मेदारी ली. लोकसभा चुनाव में हार को स्वीकारा और इस्तीफा दे दिया. जबकि, तेजस्वी यादव हारे भी और हार मानने को तैयार भी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ महागठबंधन टूट रहा है. वह भी वक्त आयेगा कि आरजेडी भी बिखर जायेगा.
उन्होंने कहा कि आरजेडी के पास ना तो नेता है और ना ही नेतृत्व है. जिसके खिलाफ महागठबंधन ने अपनी एकता बनायी थी और छोटे-छोटे दल भी एक टूटू हुए नाव पर सवार हो गये. लेकिन, वो ये नही समझ पाये कि एनडीए की एकता मजबूत है और इसी एकता के बदौलत पूरे बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 लोकसभा की सीटों पर जीत का परचम लहराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >