बकरीद को लेकर सिटी में 68 स्थान संवेदनशील

पटना सिटी : ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सोमवार को होगी. बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे. इसके लिए प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है. साथ ही दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को भी तैनात किया गया है. एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि बकरीद के दौरान विधि- व्यवस्था बनाये रखने के लिए पटना सिटी […]

पटना सिटी : ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सोमवार को होगी. बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे. इसके लिए प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है. साथ ही दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को भी तैनात किया गया है. एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि बकरीद के दौरान विधि- व्यवस्था बनाये रखने के लिए पटना सिटी में 68 व फतुहा में 17 स्थान को संवेदनशील स्थान के तौर पर चिह्न्ति किया गया है.

जहां विशेष निगरानी रखने का आदेश थानाध्यक्षों को दिया गया है. एसडीओ ने बताया कि 37 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है. इसी प्रकार से फतुहा में पांच जगहों पर तैनाती की गयी है. नियंत्रण कक्ष भी कार्य करेगा. इसमें छह दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है.

सोमवार को होने वाली बकरीद की नमाज के लिए खानकाह व ईदगाह के समीप साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने व दस जगहों पर पानी का टैंकर लगवाने का निर्देश दिया गया. एसडीओ राजेश रौशन ने कहा कि सफाई व चूना छिड़काव का निर्देश निगम को दिया गया है. निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी. इसके लिए भी निर्देश दिया गया है. त्योहार को लेकर शनिवार की शाम पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च भी कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >