पटना : जिला प्रशासन व नगर निगम ने शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न जगहों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. अभियान नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, अज़ीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल, बांकीपुर अंचल एवं दानापुर नगर परिषद में चलाया गया. नूतन राजधानी अंचल के गर्दनीबाग, अदालतगंज एवं हाइकोर्ट के पीछे अवैध स्थायी अतिक्रमण हटा कर 81500 रुपये वसूल किये गये. पटना सिटी अंचल में वार्ड नंबर 68, दीदारगंज, एनएच-30 पूर्वी लेन से टोल प्लाजा तक अतिक्रमण हटा कर 19000 रुपये वसूल किये गये.
अंचलों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना
पटना : जिला प्रशासन व नगर निगम ने शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न जगहों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. अभियान नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, अज़ीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल, बांकीपुर अंचल एवं दानापुर नगर परिषद में चलाया गया. नूतन राजधानी अंचल के गर्दनीबाग, अदालतगंज एवं हाइकोर्ट के पीछे अवैध स्थायी अतिक्रमण […]

अजीमाबाद अंचल में मीना बाजार से शेरशाह पथ होते हुए सिटी चौक तक अतिक्रमण हटा कर 16 अवैध होर्डिंग-पोस्टर, सड़क किनारे ठेला, ऑटोरिक्शा, बालू, गिट्टी, तथा स्थायी अतिक्रमण हटाया गया. दैनिक वसूली 6500 रुपये हुई. नगर परिषद दानापुर में बेली रोड आरपीएस मोड़ से गोला रोड तक अतिक्रमण हटाओ 09 बैनर-पोस्टर, बालू, गिट्टी, ईंट, शेड एवं अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. दरियापुर शौचालय के पास वेंडिग जोन में अतिक्रमण हटाया गया. दैनिक वसूली 9000 रुपये की गयी.
पाटलिपुत्र अंचल में आशियाना मोड़ से राजीव नगर नाला तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर 08 बैनर-पोस्टर, एक टीपर बालू, एक ठेला, तीन बोर्ड, 2 मुर्गी जाली हटायी गयी. 13 झोपड़ी एवं एक पक्का रूम, चार रैंप तोड़ा गया. 36000 रुपये जुर्माना वसूल की गयी.