पटना :पुलिस मुख्यालय में जेंटलमैन नजर आये विधायक

पटना :बाहुबली विधायक अनंत सिंह गुरुवार को पुलिस मुख्यालय स्थित फोरेंसिक साइंस लेब्रोटरी में पेश होने के दौरान जेंटलमैन के अंदाज में दिखे. चेहरे पर तो रौब पूरा था, लेकिन बातों में नरमी थी. वॉयज टेस्ट लेने वाले वैज्ञानिकों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. एफएसएल परिसर के अंदर और बाहर […]

पटना :बाहुबली विधायक अनंत सिंह गुरुवार को पुलिस मुख्यालय स्थित फोरेंसिक साइंस लेब्रोटरी में पेश होने के दौरान जेंटलमैन के अंदाज में दिखे. चेहरे पर तो रौब पूरा था, लेकिन बातों में नरमी थी.
वॉयज टेस्ट लेने वाले वैज्ञानिकों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. एफएसएल परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम नहीं किये गये थे. ठीक 11 बजकर 32 मिनट पर पटेल भवन में काले रंग की हरियाणा नंबर वाली लैंड रोवर और फार्च्यनर प्रवेश करती है. गेट नंबर एक के सामने रुकी लैंडरोवर से सफेद रंग के लिबास में अनंत सिंह उतरे और लिफ्ट से पहली मंजिल के कमरा नंबर 110 ई में पहुंच गये. इसी कक्ष में उनका वॉयज टेस्ट लिया गया.
इससे यह साफ हो गया कि वह पहले ही जानकारी ले चुके थे कि कहां पहुंचना है. 12:55 बजे तक चली जांच प्रक्रिया में अनंत सिंह ने पूरा सहयोग किया. उनके साथ उनके वकील भी थे. सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह को जांच का एक -एक स्टेप पता था. आवाज की जांच का पुराना अनुभव भी यहां काम आया. जांच करने वाले पदाधिकारियों से उनकी निजी जानकारी लेने में भी परहेज नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >