पटना : पटना के लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी एक हफ्ता से अधिक समय का इंतजार करना पड़ सकता है. कुछ समय पहले तक नार्थ बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन झारखंड की तरफ शिफ्ट हो गयी है.
फिलहाल बिहार में मानसून का कोई सिस्टम सक्रिय अवस्था में नहीं है. बारिश की संभावना के लिहाज से बिहार का मौसम सामान्य हो चुका है. आइएमडी पटना के मुताबिक फिलहाल पटना अंचल में कोई खास बारिश नहीं होने जा रही है. हालांकि बादल आते-जाते रहेंगे.
छह अगस्त तक आंधी पानी आने का पूर्वानुमान भी है. फिलहाल पटना शहर में तापमान अगले कुछ दिन तक तेजी से बढ़ेगा. बुधवार को पटना शहर का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34़ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है.
