पटना : नवनियुक्त राज्यपाल फागु चौहान पहुंचे, आज लेंगे शपथ

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन को पटना हवाई अड्डे पर रविवार को पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी. राज्यपाल को हवाई अड्डे पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य, राज्य के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, पुलिस महानिदेशक आदि ने भी पुष्पगुच्छ देकर […]

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन को पटना हवाई अड्डे पर रविवार को पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी. राज्यपाल को हवाई अड्डे पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य, राज्य के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, पुलिस महानिदेशक आदि ने भी पुष्पगुच्छ देकर उन्हें विदाई दी. राज्यपाल को हवाई अड्डे पर सलामी भी दी गयी.
राज्यपाल दोपहर डेढ़ बजे मध्य प्रदेश शासन के वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान कर गये. वे सोमवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. इसके पूर्व राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर राजभवन से उन्हें विदा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >