कचरे के निस्तारण को वैकल्पिक उपाय अपनाएं रेल अधिकारी

पटना : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देश पर पर्यावरण रक्षण विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. अपर महाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सभी विभागाध्यक्षों एवं सभी मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व पर्यावरण विभाग के पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए. […]

पटना : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देश पर पर्यावरण रक्षण विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. अपर महाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सभी विभागाध्यक्षों एवं सभी मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व पर्यावरण विभाग के पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए. सम्मेलन में पर्यावरण रक्षण संबंधी भारत सरकार के बनाये गये नियमों पर विस्तार से चर्चा हुई.

इसके अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बायो मेडिकल वेस्ट व इ वेस्ट मैनेजमेंट नियम के बारे में विस्तार से बातचीत हुई. इन नियमों को पालन करने के लिए सभी को दिशा-निर्देश दिया गया. अपर महाप्रबंधक ने मंडलों के प्रतिनिधियों को कहा कि कचरे के निस्तारण हेतु वैकल्पिक उपायों को अपनाया जाये.
गीले व सूखे कचड़ों का निस्तारण अलग-अलग करना, प्लास्टिक कचड़े को रिसाइक्लिंग करना व प्लास्टिक बोतल के लिए क्रशर मशीन की व्यवस्था सभी स्टेशनों पर करना प्रमुख है. सम्मेलन में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एमपी सिन्हा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर, मुख्य समाग्री प्रबंधक मनीष कुमार, दानापुर के एडीआरएम रविश कुमार, मुगलसराय एडीआरएम सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >