मोदी का नार्को टेस्ट कराने के लिए नीतीश करें पहल : राबड़ी

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि सुशील मोदी के भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहल करनी चाहिए. नीतीश सरकार दावा भले ही अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ होने का करती है, लेकिन वह तीनों ही मुद्दों पर संवेदनशील नहीं है. विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने […]

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि सुशील मोदी के भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहल करनी चाहिए. नीतीश सरकार दावा भले ही अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ होने का करती है, लेकिन वह तीनों ही मुद्दों पर संवेदनशील नहीं है. विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी और राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बात की.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्च मामले को लेकर राजद शांत नहीं बैठेगा. वह इसे अपने अंजाम तक पहुंचायेगा. आंदोलन किया जायेगा. सुशील मोदी खुद को पाक साफ बता रहे हैं, नार्को टेस्ट के लिए वह सहमत हैं, तो यह लिखकर दे दें. सरकार को निष्पक्ष साबित करने के लिए नीतीश कुमार को डिप्टी सीएम का नार्को टेस्ट कराने की पहल करनी चाहिए.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर कहा कि वे कोर्ट के मामलों में व्यस्त हैं. पूर्वे का कहना था कि चार दिन से पटना के 50 फीसदी स्कूलों में मिड डे मील नहीं बंटा है. तटबंध टूटने से बाढ़ आ रही है. सरकार ने अपने चहेतों को ठेका दिया था. तटबंध में दोमट मिट्टी की जगह बालू का इस्तेमाल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >