पटना : महिलाओं पर खर्च होंगे 30874.49 करोड़

पटना : राज्य में चालू वित्त वर्ष 2019-20 में महिलाओं पर विभिन्न विभागों की ओर से करीब 30874.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चाें के कल्याण पर विभिन्न योजनाओं के सहारे 20889. 73 करोड़ रुपये व्यय करेगी. विधानसभा में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसकी घोषणा की. […]

पटना : राज्य में चालू वित्त वर्ष 2019-20 में महिलाओं पर विभिन्न विभागों की ओर से करीब 30874.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चाें के कल्याण पर विभिन्न योजनाओं के सहारे 20889.

73 करोड़ रुपये व्यय करेगी. विधानसभा में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने सदन में परिणाम बजट की प्रति भी पेश की. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेंडर बजट में कुछ वैसी योजनाएं भी शामिल की गयी हैं, जिसमें महिलाओं के लिए शत-प्रतिशत राशि का प्रावधान किया गया है. साथ ही वैसी भी कुछ योजनाएं हैं, जिसमें कम से कम 30 प्रतिशत राशि महिलाओं के लिए आवंटित किया गया है.

जेंडर बजट के अनुसार राज्य में लिंगानुपात 918 है. बाल लिंगानुपात तो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है, जो राज्य में महिलाओं की अच्छी स्थिति को बताता है. राज्य में महिलाओं की कार्य सहभागिता पुरुषों (46.5 प्रतिशत) की तुलना में महिलाओं (19.1 प्रतिशत) है. महिलाओं की साक्षता भी पुरुषों (71.2 प्रतिशत) की तुलना में महिलाओं (51.5 प्रतिशत) है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >