पटना : नदी प्रदूषण पर मझौलिया और लौरिया चीनी मिलों की बैंक गारंटी हुई जब्त

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि किसी शुगर मिल को नदी में प्रदूषित जल को छोड़ने की इजाजत नहीं है. सभी मिलों में ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है. बावजूद इसके पश्चिम चंपारण में कोहरा और सिकरहना नदी को प्रदूषित करने पर मझौलिया शुगर मिल और लौरिया स्थित एचपीसीएल शुगर मिल […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि किसी शुगर मिल को नदी में प्रदूषित जल को छोड़ने की इजाजत नहीं है. सभी मिलों में ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है.
बावजूद इसके पश्चिम चंपारण में कोहरा और सिकरहना नदी को प्रदूषित करने पर मझौलिया शुगर मिल और लौरिया स्थित एचपीसीएल शुगर मिल की जमा की गयी 20-20 लाख बैंक गारंटी के रुपये जब्त कर लिये गये हैं. वहीं, राज्य के गन्ना किसानों के बकाये का जल्द भुगतान होगा. विधान परिषद में इस मामले के उठने पर सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द भुगतान की व्यवस्था करवायी जायेगी. वे मंगलवार को तीन अलग-अलग ध्यानाकर्षण के माध्यम से पूछे गये प्रश्नों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान सदन में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया. आदित्य नारायण पांडेय ने गन्ना किसानों के बकाये का मामला उठाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >