पटना :आइएएस पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक से मारपीट का आरोप

पटना : एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक ने बिहार के सीनियर आइएएस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि उसे चैंबर में बुलाकर कंपनी द्वारा बनाये गये पुल के क्षतिग्रस्त होने के बारे में पूछा गया. निदेशक ने जब कहा कि इसका निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ है, तो […]

पटना : एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक ने बिहार के सीनियर आइएएस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि उसे चैंबर में बुलाकर कंपनी द्वारा बनाये गये पुल के क्षतिग्रस्त होने के बारे में पूछा गया.
निदेशक ने जब कहा कि इसका निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ है, तो आइएएस नाराज हो गये. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने डंडे से पिटाई की और सुरक्षाकर्मी का हथियार लेकर कनपट्टी पर सटा दिया. जान से मारने की धमकी भी दी गयी. मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक ने आइएएस सहित कई वरिष्ठ इंजीनियरों के खिलाफ सचिवालय थाने में आवेदन दिया है.
सचिवालय थानेदार का कहना है कि अावेदन मिला है, लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी. कंस्ट्रक्शन कंपनी का आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी में ऑफिस है. कपंनी ने विभाग की निविदा पर नालंदा में आहर पाइन, पुलिया का निर्माण कराया था. इस दौरान बारिश होने पर पुलिया का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसी मामले में सीनियर आइएएस ने बुलाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >