पटना : सात दिन पहले की थी बाइक चोरी, चेकिंग देख बाइक छोड़ भागा

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके से सात दिन पहले चोरी गये अपाची बाइक को पुलिस की चेकिंग देख लावारिस हालत में छोड़ कर फरार हो गये. कोतवाली पुलिस ने लावारिस बाइक को बरामद कर लिया. जानकारी ली तो पता चला कि उक्त बाइक बुद्धा कॉलोनी इलाके से पलंबर मिस्त्री व पटेल नगर निवासी कृष्ण […]

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके से सात दिन पहले चोरी गये अपाची बाइक को पुलिस की चेकिंग देख लावारिस हालत में छोड़ कर फरार हो गये. कोतवाली पुलिस ने लावारिस बाइक को बरामद कर लिया. जानकारी ली तो पता चला कि उक्त बाइक बुद्धा कॉलोनी इलाके से पलंबर मिस्त्री व पटेल नगर निवासी कृष्ण कुमार की है.
कोतवाली पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी पुलिस को बाइक सौंप दिया है. इसके साथ ही जहां से बाइक बरामद हुई है, वहां का सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाला जा रहा है. बताया जाता है कि कोतवाली थाना की पुलिस आयकर गोलंबर पर चेकिंग कर रही थी. इसी बीच बाइक चोर उधर से गुजरे और पुलिस की चेकिंग को देख कर बाइक को छोड़ दिया और पैदल ही निकल गये. इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >