पटना : एक अगस्त को होगी नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की समीक्षा बैठक

पटना : नियाेजित शिक्षकों के निगरानी विभाग द्वारा शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच से संबंधित समीक्षा बैठक आरकेमहाजन, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में एक अगस्त को दोपहर 11 बजे से मदन मोहन झा स्मृति सभागार में होगी. सोमवार को इससे संबंधित निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया. बैठक में जिला […]

पटना : नियाेजित शिक्षकों के निगरानी विभाग द्वारा शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच से संबंधित समीक्षा बैठक आरकेमहाजन, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में एक अगस्त को दोपहर 11 बजे से मदन मोहन झा स्मृति सभागार में होगी.
सोमवार को इससे संबंधित निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, सभी जिलों के निगरानी नोडल पदाधिकारी, सचिव बिहार विद्यालय शिक्षा समिति, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, बिहार मदरसा बोर्ड और सभी विद्यालयों के परीक्षा नियंत्रक शामिल होंगे. पत्र में बैठक में शामिल होने से पहले सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) और निगरानी नोडल पदाधिकारी को बैठक कर निगरानी जांच से संबंधित सभी आंकड़े यथा जांच के दायरे में आने वाले शिक्षकों की संख्या, प्राप्त फोल्डर संख्या, प्रमाणपत्र फर्जी पाये जाने पर निगरानी द्वारा दर्ज प्राथमिकी की संख्या आदि के संबंध में अद्यतन स्थिति से अवगत होने का निर्देश भी दिया गया है ताकि समीक्षा बैठक में इस संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन लिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >