पटना : हटाया अतिक्रमण वसूला गया जुर्माना

पटना : शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर जाम की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को विभिन्न अंचलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. डीएम कुमार रवि के निर्देश पर नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, अजीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दानापुर नगर परिषद में विभिन्न जगहों से […]

पटना : शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर जाम की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को विभिन्न अंचलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी.
डीएम कुमार रवि के निर्देश पर नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, अजीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दानापुर नगर परिषद में विभिन्न जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है. नूतन राजधानी अंचल में गांधी मैदान यातायात थाना के सामने गांधी मैदान के चहारदीवारी से सटे सभी क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया. वहां स्थित एक गुमटी भी हटायी गयी, साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया.
वहीं, पाटलिपुत्र अंचल में रुकनपुरा पिलर नंबर एक से आशियाना मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान 22 बैनर, 15 पोस्टर, आधा टीपर गिट्टी को हटाया गया. इसके अलावा पटना सिटी अंचल में वार्ड नंबर 66, 67 एवं 69 में तथा पटना साहिब स्टेशन रोड से चौक थाना मोड़ तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चला. इस दौरान 5350 रुपये की जुर्माना वसूली की गयी. वहीं, दानापुर नगर परिषद में नहर रोड के पास से बाटा फैक्ट्री की ओर अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >