145 नहीं अब 254 हाइस्कूलों में शुरू होंगे स्मार्ट क्लास

पटना : पटना जिले में अब बिहार उन्नयन योजना के तहत 254 हाइस्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू किये जायेंगे. जुलाई माह में इसके लिए टीवी और दूसरी सुविधाएं जुटाने के दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. राज्य सरकार हाइस्कूलों के लिए करीब 80 लाख से अधिक राशि जारी कर दी है. सूत्रों के मुताबिक […]

पटना : पटना जिले में अब बिहार उन्नयन योजना के तहत 254 हाइस्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू किये जायेंगे. जुलाई माह में इसके लिए टीवी और दूसरी सुविधाएं जुटाने के दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. राज्य सरकार हाइस्कूलों के लिए करीब 80 लाख से अधिक राशि जारी कर दी है.

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 अगस्त को औपचारिक तौर पर स्मार्ट क्लास योजना का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले प्रदेश के सिर्फ 145 हाइस्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की योजना थी. इस योजना में 109 हाइस्कूल और जोड़ दिये गये हैं. दरअसल शिक्षा विभाग चाहता है कि पटना जिले में इसी सत्र में जुलाई माह में ही स्मार्ट क्लास शुरू किया जाये.
100 से अधिक हेडमास्टर को नोटिस का असर
जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई तक 145 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू किये जाने के लिए राशि जारी कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी 103 हाइस्कूलों के हेडमास्टर्स ने स्मार्ट क्लास के लिए जरूरी टीवी खरीदा ही नहीं. इसको देखते हुए डीइओ ने बाकायदा नोटिस जारी कर दिया था.
नोटिस में 19 फरवरी तक टीवी खरीदने का समय दिया गया. जब इसकी जानकारी जिले में स्मार्ट क्लास के नोडल अधिकारी एवं डीपीओ कार्यालय ने दूरभाष या मोबाइल के जरिये जुटायी, तो पता चला कि कई हेडमास्टर्स टीवी खरीद चुके हैं. हालांकि अब भी कई स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने टीवी नहीं खरीदा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >