पटना : गंगा की तेज धार में डूब गया प्लस टू का छात्र, मौत

पीरबहोर थाने के गांधी घाट की घटना पटना : पीरबहोर थाने के गांधी घाट पर स्नान करने के क्रम में प्लस टू के छात्र निरंजन कुमार (16) का पैर फिसल गया और गंगा नदी में डूब गया. इसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और निरंजन के शव को […]

पीरबहोर थाने के गांधी घाट की घटना
पटना : पीरबहोर थाने के गांधी घाट पर स्नान करने के क्रम में प्लस टू के छात्र निरंजन कुमार (16) का पैर फिसल गया और गंगा नदी में डूब गया. इसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और निरंजन के शव को किसी तरह बाहर निकाल लिया.
दरअसल पूर्णिमा को लेकर निरंजन अपनी बहन, भगीना-भगीनी के साथ स्नान करने के लिए बुधवार की सुबह आठ बजे गांधी घाट पर गया था. इसी वक्त यह हादसा हो गया. निरंजन मूल रूप से लखीसराय के रामपुर का रहने वाला था. लेकिन, कंकड़बाग थाने के टेंपो स्टैंड के समीप काफी दिनों से अपने परिवार के साथ रह रहा था. उसके पिता अशोक सिंह की भी मौत काफी पहले हो चुकी है. निरंजन चार भाइयों में सबसे छोटा था.
निरंजन के बड़े भाई नितेश कुमार का बयान पीएमसीएच टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने दर्ज किया. अमित कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >