पटना : शराब के नशे में जवान पहुंचा पत्नी के कार्यालय में की मारपीट, पकड़ाया

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला कर्मी वसुंधरा सिंह से उसके पति मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार को शराब के नशे में मारपीट की. जिसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मुकेश सिंह सेना का जवान है और उसका पत्नी से तलाक का […]

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला कर्मी वसुंधरा सिंह से उसके पति मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार को शराब के नशे में मारपीट की. जिसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मुकेश सिंह सेना का जवान है और उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है.
पत्नी की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मुकेश सिंह को पकड़ लिया और जेल भेज दिया. वसुंधरा सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसके पति ने नशे की हालत में उसके कार्यालय के अंदर आकर मारपीट की.
दुल्हिन बाजार में युवक ने जहर खा कर की खुदकुशी : दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में युवक शिव वचन साह (28) ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली. यह घटना 13 जुलाई की है. बताया जाता है कि शिववचन साह ने जहर खा लिया था. इसी बीच उसका भाई सिद्धनाथ साह पहुंचे और उसकी हालत को खराब देख कर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >