पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती महुली निवासी महेश्वरी देवी के इकलौता पुत्र रवि कुमार को रक्त व मदद की दरकार है. छत से गिरने के कारण लगभग तीन वर्ष पहले उसके रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी.
इसके बाद से वह बीमार रहता है. विभाग के डॉ अजय कुमार सिन्हा की यूनिट में भर्ती मरीज को शनिवार को जब रक्त चढ़ाने की नौबत आयी, तब रक्तदाता बबलू कुमार ने अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया.अस्पताल प्रबंधक डॉ धर्मेंद्र कुमार की पहल पर डोनर वहां पहुंचे थे. अस्पताल की इमजेंसी में दस दिन पहले भर्ती हुए मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया गया था. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि मरीज को और रक्त चढ़ाना है. ऐसे में डोनर के माध्यम से रक्त की व्यवस्था हो सकेगी.
