पटना : युवक की मौत के बाद होटल सिटी सेंटर के कमरे से मिला सुसाइड नोट

पटना : कोतवाली थाना के स्टेशन गोलंबर के पास स्थित होटल सिटी सेंटर के कमरा संख्या-537 में रस्सी के फांसी के फंदे से लटक कर युवक ऋषि कुमार (25) की मौत के बाद पुलिस ने होटल के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मुझे माफ करना, आप […]

पटना : कोतवाली थाना के स्टेशन गोलंबर के पास स्थित होटल सिटी सेंटर के कमरा संख्या-537 में रस्सी के फांसी के फंदे से लटक कर युवक ऋषि कुमार (25) की मौत के बाद पुलिस ने होटल के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मुझे माफ करना, आप लोगों ने मुझे पढ़ाया-लिखाया लेकिन मैं नौकरी नहीं पा सका. मजबूर होकर यह कदम उठा रहा हूं. इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं. किसी को दोषी नहीं माना जाये. यहां बता दें कि ऋषि कुमार सात जुलाई को होटल सिटी सेंटर में ठहरने के लिए आया था.
इस पर होटल प्रशासन ने उसे कमरा नंबर-537 बुक किया था. लेकिन वह जब से आया, तब से कमरे का दरवाजा बंद था. लेकिन, किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया. ऋषि मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना के तहत भदानीपुर का रहने वाले राजकिशोर प्रसाद का बेटा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >