पटना : बीपीएससी कर रहा 64वीं मुख्य परीक्षा लेने की तैयारी

पटना : हाइकोर्ट द्वारा सोमवार को 64वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के बाद बीपीएससी 12 जुलाई से मुख्य परीक्षा के संचालन की तैयारी मेंं जुट गया है. वहीं, असफल परीक्षार्थियों ने हाइकोर्ट में मामले में एलपीए याचिका दायर की है. इसकी सुनवाई बुधवार या गुरुवार को […]

पटना : हाइकोर्ट द्वारा सोमवार को 64वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के बाद बीपीएससी 12 जुलाई से मुख्य परीक्षा के संचालन की तैयारी मेंं जुट गया है. वहीं, असफल परीक्षार्थियों ने हाइकोर्ट में मामले में एलपीए याचिका दायर की है. इसकी सुनवाई बुधवार या गुरुवार को होने की संभावना है.
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि 64वीं मुख्य परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसके लिए 29 सेंटर बनाये गये हैं और लगभग 19 हजार छात्र इसमें शामिल होंगे. एलपीए के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का जैसा निर्णय आयेगा, उसके अनुरूप हम काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >