पटना : चार महीने में 20 करोड़ खर्च कर निगम खरीदेगा 29 बसें, जेम पोर्टल से होगी खरीदारी

पटना : परिवहन निगम अगले चार महीने में 20 करोड़ रुपये खर्च कर 29 बसें खरीद करेगा. पहले खेप में 29 बसों की खरीदारी हो रही है. इसमें नौ बसें वातानुकूलित होंगी. लग्जीरियस पांच वातानुकूलित बसें पटना से अन्य शहरों में चलेंगी, जबकि चार वातानुकूलित बसें को पटना शहर में विभिन्न मार्गों पर चलाने की […]

पटना : परिवहन निगम अगले चार महीने में 20 करोड़ रुपये खर्च कर 29 बसें खरीद करेगा. पहले खेप में 29 बसों की खरीदारी हो रही है. इसमें नौ बसें वातानुकूलित होंगी. लग्जीरियस पांच वातानुकूलित बसें पटना से अन्य शहरों में चलेंगी, जबकि चार वातानुकूलित बसें को पटना शहर में विभिन्न मार्गों पर चलाने की योजना है.
इसके अलावा 10 सीएनजी बसों की भी खरीद होनी है. पटना में सीएनजी स्टेशन होने के कारण 10 बसों का परिचालन फिलहाल पटना शहर में होगा. इसके साथ ही 10 साधारण बसों की भी खरीदारी होगी. इन बसों को पटना नगर बस सेवा में शामिल कर पटना के आसपास के क्षेत्राें में चलाने की योजना है. निगम में बसों का बेड़ा बढ़ाने के लिए नयी बसों की खरीद हो रही है. निगम में अभी पीपीपी मोड पर अधिकतर बसों का परिचालन हो रहा है. इसमें प्राइवेट ट्रांसपोर्टर से एग्रीमेंट कर बसें चलायी जा रही हैं.
जेम पोर्टल से होगी खरीदारी
परिवहन निगम में बसों की खरीदारी केंद्र सरकार की जेम पोर्टल से होगी. बसों की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला गया है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने व कंपनी के चयन के बाद बस का ऑर्डर मिलने में लगभग तीन से चार माह लगेगा. नयी बसों के मिलने पर उसका रजिस्ट्रेशन व परमिट प्रक्रिया पूरी में लगभग 15 दिनों का समय लगेगा. जानकारों के अनुसार एक बस की खरीदारी पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >