पटना : बीएन कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर दो छात्रों से ठग लिये 40 हजार रुपये, थमायी फर्जी रसीद

पटना : शहर के नामी कॉलेजों में नामांकन दिलाने के नाम पर भोले-भाले छात्रों को ठगने वाले दलाल सक्रिय हो गये हैं. पटना विवि के बीएन कॉलेज में दो छात्रों को नामांकन दिलाने के नाम एक शख्स सौरभ (छात्र को बताया गया नाम) ने 40 हजार रुपये ठग लिये. एक छात्र अभय कुमार से 19 […]

पटना : शहर के नामी कॉलेजों में नामांकन दिलाने के नाम पर भोले-भाले छात्रों को ठगने वाले दलाल सक्रिय हो गये हैं. पटना विवि के बीएन कॉलेज में दो छात्रों को नामांकन दिलाने के नाम एक शख्स सौरभ (छात्र को बताया गया नाम) ने 40 हजार रुपये ठग लिये.
एक छात्र अभय कुमार से 19 हजार रुपये जबकि दूसरे छात्र नीरज कुमार से 21 हजार रुपये की ठगी की गयी. ठगने वाले व्यक्ति ने दोनों ही छात्रों को ऑनलाइन रसीद भी काटकर दी. दोनों ही छात्र छपरा के हैं और उन्होंने उक्त रसीद को सही समझ लिया. सौरभ (ठग) ने नामांकन की शुरूआत से एक महीने पहले ही राशि ले ली. अभय और नीरज ने जब प्राचार्य प्रो राजकिशोर प्रसाद को उक्त रसीद दिखायी तो प्राचार्य भी चौंक गये.
उन्होंने उक्त रसीद को जाली बताया. इसके बाद दोनों ही छात्र मायूस हो गये. हालांकि अभी दोनों ही छात्र एफआइआर से डर रहे हैं. अभय ने प्रभात खबर को बताया कि पैसे ठगने वाला छात्र उसे बुद्धा कॉलोनी स्थिति किसी घर में भी ले गया, जिसे वह अपना घर बता रहा था. इसलिए छात्र भी झांसे में आ गये.
नामांकन के दौरान कुछ दलाल और ठग सक्रिय हो गये हैं. छात्रों को थोड़ा दिमाग से काम लेना चाहिए और ऐसे किसी भी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए. पटना विवि में अगर कोई भी व्यक्ति सामान्य प्रक्रिया से अलग नामांकन कराने का दावा करता है तो यह गलत है. ऐसा दावा करने वालों की सूचना कॉलेज प्रशासन, विवि प्रशासन या फिर पुलिस को दें.
प्रो राजकिशोर प्रसाद, प्राचार्य
बीएन कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >