पटना : राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा है कि केंद्रीय बजट में हर घर को जल पहुंचाने की योजना एक सराहनीय पहल है. बिहार हमेशा देश को दिशा दिखाने का काम करता रहा है. बिहार ने जिस प्रकार से वर्ष 2015 में हर घर को नल का जल उपलब्ध कराने की योजना की योजना बनायी थी, उस दिशा में प्रदेश में कार्य चल रहा है.
हर घर को जल पहुंचाने की योजना सराहनीय पहल
पटना : राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा है कि केंद्रीय बजट में हर घर को जल पहुंचाने की योजना एक सराहनीय पहल है. बिहार हमेशा देश को दिशा दिखाने का काम करता रहा है. बिहार ने जिस प्रकार से वर्ष 2015 में हर घर […]

देश भी अब उसी राह पर चल निकला है. देश में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. चेन्नई में जिस प्रकार से लोगों को पेयजल खरीद कर पीना पड़ रहा है या महाराष्ट्र में पीने के पानी के लिए आम लोगों व ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है.
इस समस्या की निजात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर घर को नल का जल जैसी दूरदर्शी योजना में ही छिपा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया आम बजट 2019-20 स्वागतयोग्य है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी दिशा में निश्चित तौर पर केंद्र की मोदी सरकार आगे बढ़ती दिखेगी. हम केंद्र सरकार के मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर लिये गये फैसलों की सराहना करते हैं.