पटना : अगले पांच दिनों में होगी अच्छी बारिश

पटना : पटना शहर का तापमान पिछले 48 घंटे से स्थिर हो गया है. उच्चतम तापमान 35-36 डिग्री के बीच सिमटा हुआ है. उच्चतम तापमान बीते रोज की भांति गुरुवार को भी 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा. जहां तक शहर में बारिश […]

पटना : पटना शहर का तापमान पिछले 48 घंटे से स्थिर हो गया है. उच्चतम तापमान 35-36 डिग्री के बीच सिमटा हुआ है. उच्चतम तापमान बीते रोज की भांति गुरुवार को भी 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा. जहां तक शहर में बारिश का सवाल है, दोपहर में कुछ समय बरसा. यह बारिश आइएमडी ने केवल ट्रेस की है. दरअसल रोजाना की तरह गुरुवार को भी बादल आये और बिना कोई खास बारिश किये चलते बने.
आइएमडी पटना के मुताबिक पुरवा हवा बहने के बाद बारिश नहीं हो पा रही है. इसमें स्थानीय कारण अधिक जिम्मेदार हैं. वैसे अंचल में अब भी बारिश की भरपूर उम्मीद है. आइएमडी पटना के मुताबिक अगले पांच दिनों में अच्छी बारिश के संकेत हैं. तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >