पटना : विधान पार्षद तनवीर अख्तर ने सोमवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और प्रकोष्ठ मजबूत संगठन है. संगठन को और मजबूत किया किया जायेगा. संगठन के चुनाव के उपरांत पटना में अल्पसंख्यक समुदाय का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
तनवीर ने संगठन को मजबूत करने का आहवान करते हुए कहा कि इन दिनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो सलाम के निधन से संगठन के सभी साथी शोकाकुल हैं. शोक के महौल से संगठन शीघ्र उबर जायेगा और नयी ऊर्जा के साथ सभी पार्टी के काम में जुट जायेंगे. सीएम ने मुझे निर्देश दिया है कि मैं सलाम के कारवां को नेतृत्व देता रहूं.
उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में वे बिहार के सभी जिलों का दौरा कर संगठन को और मजबूत करेंगे. कार्यक्रम में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद मौलान गुलाम रसुल बलियावी, दिलीप चौधरी, डॉ खालिद अनवर, रामेश्वर महतो, रामचंद्र भारती, डॉ नवीन कुमार आर्य, िशया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली, पूर्व विधायक इजहार अहमद ने भी अपनी बात रखी. इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो आजिम खालिद खां, आसिफ कमाल, प्रदेश महासचिव जाकिर हुसैन, महानगर अध्यक्ष नयाज अहमद, अपिल अहमद खां, रेहान आसमी, अमिदुल हुदा, बब्लू मासूमी, अब्दुल बारी आदि मौजूद थे.
