पटना : सार्वजनिक जीवन में सुषमा स्वराज आदर्श : डिप्टी सीएम

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री के रूप में काम करते हुए किसी भी देश में फंसे भारतीय की तत्काल सहायता कर लाखों लोगों का दिल जीता. अपनी बीमारी के बारे में कोई गोपनीयता नहीं बरती, स्वास्थ्य संबंधी कारणों […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री के रूप में काम करते हुए किसी भी देश में फंसे भारतीय की तत्काल सहायता कर लाखों लोगों का दिल जीता. अपनी बीमारी के बारे में कोई गोपनीयता नहीं बरती, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चुनाव लड़ने या मंत्री बनने से इनकार किया और अब नयी सरकार बनने के महज 29 दिनों के अंदर सरकारी बंगला खाली कर दिया.
सार्वजनिक जीवन में ऊंचे आदर्श रखने के लिए सुषमाजी को बधाई. वहीं, दूसरे ट्वीट में बिना नाम लिये राजद के तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में जिन्हें परिवार ने किसी आदर्श का पालन करना नहीं सिखाया, उन्होंने सत्ता से हटने के डेढ़ साल बाद भी बंगले पर अवैध कब्जा बनाये रखने की दलील देते हुए सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी. जो लोग आदर्श, अवधारणा और विचारधारा का युद्ध हार जाते हैं, वे चुनाव आयोग या इवीएम पर खीझ उतारते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर जोर देकर इसे स्वच्छता जैसे बड़े अभियान का रूप देने का संकेत दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >